फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उठान न होने से लगा था कचरे का ढेर, उप प्रधान ने जेसीबी चलवाकर उठवाया

विज्ञापन
वार्ड 16 में कचरे का उठान करवाते हुए नगर परिषद के उपप्रधान अनिल बंसल व पार्षद प्रतिनिधि विनोद स
विज्ञापन
हांसी। वार्ड-16 में शांति वाटिका के पीछे कचरे का उठान न होने से वहां पर कचरे का ढेर लग गया था, जिसे वीरवार को नगर परिषद ने हटवाया। कचरे का उठान न होने से परेशान क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद के उपप्रधान अनिल बंसल से शिकायत की थी। जिसके बाद वहां से जेसीबी की सहायता से कचरा उठवाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यहां पर करीब 25 दिनों से कचरे का उठान नहीं हो रहा था। कचरा उठाने के लिए नगर परिषद के कर्मचारी नहीं आ रहे थे। यहां एक खाली प्लॉट में कचरा एकत्रित था। जिस कारण कचरे से आने वाली दुर्गंध से लोग परेशान हो रहे थे। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने उपप्रधान अनिल बंसल व पार्षद विनोद सिंगला को शिकायत दी। जिस पर उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को वहां से कचरे के उठान के लिए कहा। दोपहर को वहां पर जेसीबी चलाकर कचरे का उठान हुआ। यहां से वीरवार को तीन ट्रॉली कचरा निकला गया। शुक्रवार को फिर से कचरे का उठान किया जाएगा। कचरा परिषद के डंपिंग स्टेशन में डलवाया गया।

यहां पर कई दिन से हम कचरे के ढेर को देख रहे थे। कचरा उठाने के लिए पहले तो कर्मचारी आते थे, लेकिन अब कर्मचारी नहीं आ रहे थे। उपप्रधान अनिल बंसल को फोन किया तो वह मौके पर आ गए और कचरा उठवाया।-
विज्ञापन

राजकुमार सोनी, क्षेत्रवासी

कचरे के ढेर से परेशान हो गए थे। कचरा गली में भी फैलने लगा था। हालत ऐसे हो गए थे कि यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा था। अब कचरे का उठान हुआ है। इससे पूरे क्षेत्र को राहत मिली है।- मंगतू राम, क्षेत्रवासी


लोगों ने मुझे कचरे के ढेर की शिकायत की तो मैंने मौके पर खड़े होकर कचरे को उठवाया। शहर की सफाई व्यवस्था के बारे में विधायक ने अधिकारियों को साफ निर्देश दे रखे हैं कि कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।- अनिल बंसल, उपप्रधान, नगर परिषद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें