फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी होने पर छात्र को अधमरा कर छोड़ भागे दोस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला (हिसार)। शहर के नजदीक ढाणी मीरदाद के सरकारी स्कूल की छत पर बैठकर चार दोस्त बातचीत कर रहे थे। इसी बीच किसी बात पर उनकी कहासुनी हो गई। इस पर एक दोस्त ने ईंट उठाई व दूसरे दोस्त को बुरी तरह पीटा। जब वह बेहोश नहीं हो गया। इसके बाद आरोपी अन्य दो दोस्तों के साथ उसे छत पर अधमरा छोड़कर भाग निकले। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उपचाराधीन मनीष के बड़े भाई गांव ढाणी मीरदाद निवासी अमित के बयान पर हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत ढाणी मीरदाद निवासी अमरजीत, सोमबीर व अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ढाणी मीरदाद में सरकारी स्कूल की छत पर गांव के मनीष, अमरजीत, सोमबीर व अजय बैठ कर बातचीत कर रहे थे। इस बीच किसी बात को लेकर उनमें आपसी बहस छिड़ गई। आरोप है कि अमरजीत ने आवेश में आकर छत पर रखी ईंट से मनीष के सिर पर कई वार किए, जिससे मनीष बेहोश हो गया। आरोप है कि इस दौरान मनीष का रस्सी से गला भी घोंटा गया और उसे मरा हुआ समझ कर तीनों भाग गए। अगली सुबह मनीष के परिजन जब उसे तलाशते हुए स्कूल की छत पर पहुंचे तो मनीष वहां बेहोशी की हालत में मिला। इसके बाद उसे हिसार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें