संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। बैंक कॉलोनी निवासी अंकित से एक मकान बेचने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में बैंक कॉलोनी निवासी अंकित ने बताया कि न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी भीमसेन के साथ एक मकान खरीदने के लिए 21 अप्रैल को 15 लाख रुपये में सौदा तय किया था। 10 लाख रुपये उसे बयाने के तौर पर दिए थे। उसने कार्ड ट्रांसफर करवाने और बाकी रुपये लेने के लिए एक महीने का समय दिया था। 21 मई को कार्ड ट्रांसफर करवाने के लिए सोसायटी ऑफिस गया तो पता चला कि भीमसेन ने वह मकान पहले ही किसी और को बेच दिया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों नामजद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।