हिसार। पटेल नगर में मकान बेचने का सौदा कर 12 लाख रुपये बयाना लेने के बाद धोखाधड़ी से उसकी रजिस्ट्री तीसरे पक्ष के नाम करवाने का मामला सामने आया है। हरिकोट निवासी राममेहर ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर रमेश चंद्र और मकान मालिक सत्यपाल ने 104.5 वर्गगज के मकान का सौदा 13 फरवरी 2025 को 46.50 लाख रुपये में तय किया था। आरोपियों ने मकान पर लोन नहीं होने की बात कहकर 12 लाख रुपये लिए, लेकिन बाद में लोन होने का पता चला। तय तारीख पर आरोपी रजिस्ट्री करवाने नहीं पहुंचे और मकान राजबाला के नाम करवा दिया। जांच अधिकारी कर्मजीत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।