फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एप के जरिये ऋण दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अग्रसेन कॉलोनी में रहने वाले राजबीर के साथ दो लोगों ने एप के जरिये ऋण देने के नाम पर करीब दो लाख रुपये की धोखाधड़ी की। सिविल लाइन थाना पुलिस ने करनाल निवासी देवेंद्र और कुम्भा निवासी प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में राजबीर ने बताया कि देवेंद्र ने एक एप के जरिये 2 लाख रुपये का ऋण दिलवाया था। जिसकी 24 किस्त बनाई थी। मैंने सारी किस्त भरने के बाद देंवेद्र को अकाउंट बंद करने के लिए कहा, उसने कहा कि अकाउंट बंद करने के लिए चेक देना होगा। उसके कहे अनुसार 1.50 लाख का चेक और 40 हजार रुपये गूगल पे कर दिए। उसके बाद भी अकाउंट बंद नहीं किया। देवेंद्र ने अपने दोस्त प्रदीप के साथ मिलकर धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें