फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी : दस्तावेज लेकर खोल दिए फर्जी खाते, किया करोड़ों रुपयों का लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोड़ी (सिरसा)। क्षेत्र में धोखे से लोगों के दस्तावेज लेकर फर्जी खाते खोलकर करोड़ों रुपये का लेनदेन करने का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी का पता चलने पर लोगों ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। रोड़ी पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोड़ी निवासी कुलदीप सिंह ने शिकायत में बताया कि वह खेती बाड़ी करता है। उनके गांव का एक व्यक्ति एक कंपनी में काम करता है। उक्त व्यक्ति ने कम भाव में स्प्रे व खाद के साथ अनुदान भी दिलवाने का कहकर आधार कार्ड, पैन कार्ड व उसकी फोटो सहित अन्य दस्तावेज ले लिए। उसे बाद में पता चला कि उसके नाम से बैंक में फर्जी खाता चल रहा है। जब उसने खाते की स्टेटमेंट चैक करवाई तो उसके खाते से करीब 82 लाख रुपये का लेनदेन किया गया था। कुलदीप सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने उसके दस्तावेजों के आधार पर चेक बुक, पासबुक व एटीएम निकलवाकर अपने पास रख लिए। उसने बताया कि उक्त व्यक्ति ने अकेले उसी के साथ नहीं अपितु 40-45 अन्य लोगों से भी इसी प्रकार दस्तावेज लेकर फर्जी खाते खुलवाते हुए करोड़ों का लेनदेन कर रखा है। इस मामले को लेकर पीड़ित कुलदीप सिंह, हैप्पी सिंह, प्रिंस कुमार, देवराज, हरदीप सिंह, जगवंत सिंह सहित कई लोग मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी मिले और शिकायत दी। सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस विषय में कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक उक्त व्यक्ति ने कई खातों में से करीब पौने 3 करोड़ रुपये तक का लेनदेन किया हुआ है। पीड़ित लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति का रिकॉर्ड कब्जे में लेकर जांच की जाए। उक्त व्यक्ति विदेश भाग सकता है।
वर्जन
लोगों की शिकायत आई है कि एक व्यक्ति नेे उनसे दस्तावेज लेकर कथित रूप से खाते खुलवाकर करोड़ों का लेनदेन किया है। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। आरोपी का रिकॉर्ड कब्जे में लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी (रोड़ी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें