फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: गैंगस्टर प्रदीप उर्फ काला हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Feb 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बास। जीतपुरा गांव के पास 17 जनवरी को गैंगस्टर प्रदीप उर्फ काला हत्याकांड के चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनीपुरा निवासी विकास को रामपुरा गांव के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हथियार व कार के अलावा बाकी आरोपियों के बारे में भी पूछताछ होगी।
विज्ञापन

एसआईटी प्रमुख पवित्र कुमार ने बताया कि पुलिस की पांच टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मामले के मुख्य आरोपी जमावड़ी निवासी जाेनी, ढाणी ब्राह्मणन निवासी प्रदीप व गंगन खेड़ी निवासी पवन जाखड़ को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बता दें कि 17 जनवरी को जीतपुरा गांव के बस स्टैंड के पास गैंगवार में जाेनी व उसके भाई फौजी सहित 7 आरोपितों ने प्रदीप उर्फ काला की गाड़ी को टक्कर मारकर उसे रोका और गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने प्रदीप के साथी चालक सुनील के बयान पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें