फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दिल्ली पुल के पास लूट की साजिश रचते चार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
लूट की योजना बनाने वाले चारों युवकों के साथ पुलिस की टीम।
विज्ञापन
सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल ने गश्त के दौरान हिसार रोड पर लूट की साजिश रचते चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस को इनसे तेजधार हथियार भी बरामद हुए हैं। वहीं, दो युवक रात में अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

रात के समय शहर का व्यस्त रोड हिसार रोड हो जाता है। इस रोड पर जहां ट्रक चालक रूकते है। वहीं बड़े बड़े वैंकवेट हॉल और होटल है। इसलिए रात भर वाहनों और लोगों का आवागमन जारी रहता है। ऐसे में उप निरीक्षक अजय कुमार की अगुवाई में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम यहां गश्त पर थी। इस दौरान सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दिल्ली पुल के पास सुनसान क्षेत्र में लूट की साजिश रचते हुए चार युवकों को काबू किया। युवकों की पहचान अमन कुमार, सूरजभान निवासी खैरपुर, रोहिन व राहुल निवासी गांव कंगनपुर जिला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने युवकों से दो कापे तथा दो तलवारें बरामद कीं। रात में अंधेरे का फायदा उठाकर दो युवक मौके से फरार हो गए। युवकों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें