फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पूर्व जिला परिषद चेयरमैन ब्रह्मदेव का निधन

Sat, 21 Dec 2024 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
जिला परिषद हिसार के पूर्व चेयरमैन ब्रह्मदेव स्याहड़वा।
विज्ञापन
हिसार। जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन ब्रह्मदेव स्याहड़वा का शनिवार को निधन हो गया। रविवार को गांव स्याहड़वा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ब्रह्मदेव स्याहड़वा वर्ष 2016 से 2021 तक जिला परिषद के चेयरमैन रहे। उनके कार्यकाल में गांवों के विकास के लिए काफी काम कराए गए। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। फेफड़ों में इंफेक्शन के कारण डाबड़ा चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 2016 में पहली बार जिला पार्षद बने थे और पहली बार में ही चेयरमैन बन गए। उनके पिता गांव के सरपंच रहे थे। ब्रह्मदेव के बड़े भाई रोशन भी गांव के दो बार सरपंच बने। पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्ण सातरोड ने कहा कि वह ब्रह्मदेव विनम्र स्वभाव के धनी थे। गांवों के विकास को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें