फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फर्जी एसेसमेंट मामले में नगर परिषद का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। आंबेडकर चौक के समीप एक प्लॉट पर कब्जा करने के मामले में पुलिस ने नगर परिषद के पूर्व कर्मचारी राजेंद्र दुआ को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है।
विज्ञापन

मामला सूरत निवासी प्रद्युमन मदन मोहन जैन, प्रवीण मदन मोहन जैन की शिकायत पर दो महीने पहले केस दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया था कि उनके परिवार की प्रॉपर्टी आईडी जमीन 245 वर्ग गज है। यह जमीन कान्ता देवी व प्रद्युमन, दिनेश, प्रवीण, अनिल जैन के नाम नगर परिषद हांसी के हाउस टैक्स रजिस्टर में दर्ज थी। कुछ समय पहले सरोज बाला ने उपरोक्त जमीन पर कब्जा कर गैर कानूनी रूप से मलकीयत नगर परिषद हांसी के हाउस टैक्स असेसमेंट रजिस्टर में दर्ज करा ली। वह सूरत में अपने परिवार सहित रहते हैं। वह हांसी आए तो उन्हें इस बारे में पता चला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सरोज बाला, रेशमा के अलावा नगर परिषद के कर्मचारी व अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। शुक्रवार को नगर परिषद के पूर्व कर्मचारी राजेंद्र दुआ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आर्थिक अपराध शाखा द्वितीय ने की जांच
इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा द्वितीय ने की। जांच अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया फर्जी दस्तावेज तैयार करके धोखाधड़ी व जालसाजी करके अचल संपत्ति हथियाने का मिला। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में प्रतिवादी सरोज बाला व उसकी मां रेशमा, नगर परिषद के अधिकारी/ कर्मचारी गण के विरुद्ध मामला दर्ज करने की सिफारिश की है। यदि इस प्रकरण में राजस्व विभाग के किसी कर्मचारी/अधिकारी की मिली भगत सामने आये तो उसे जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें