फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नील गाय से टकराई पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गाड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री सहित चार कांग्रेसी नेता थे सवार, सभी सुरक्षित

विज्ञापन
बरवाला। नील गाय की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी।
विज्ञापन
बरवाला। गांव मतलोडा के पास पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गाड़ी एक नील गाय से टकरा गई। इस टक्कर से गाड़ी के एयरबैग खुल गए, जिससे पूर्व मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए। हालांकि टक्कर लगने से गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय गाड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री सहित चार नेता सवार थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को रविवार को जिले में कई कार्यक्रमों में शिरकत करना था। वह सुबह गांव बनभौरी में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। यहां से वह गांव घिराय के लिए रवाना हुए, जहां उन्हें विश्व चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होना था। जब उनका काफिला गांव मतलोडा के पास पहुंचा तो पूर्व मुख्यमंत्री की गाड़ी के आगे अचानक नील आ गई। जब तक चालक गाड़ी को रोकता, तब तक नील गाय गाड़ी से टकरा चुकी थी। गनीमत यह रही कि उसी समय गाड़ी के एयरबैग खुल गए और भूपेंद्र सिंह हुड्डा बाल-बाल बच गए। वह चालक के साथ वाली सीट पर ही बैठे थे। इसके अलावा गाड़ी में पूर्व मंत्री जय प्रकाश, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल व धर्मवीर गोयत सवार थे। इसके बाद वह दूसरी गाड़ी में सवार होकर घिराय के लिए चल दिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट
इस हादसे के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्वीट भी किया। इसमें उन्होंने कहा कि आज हिसार जाते समय मेरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मगर ईश्वर की कृपा व आप लोगों की शुभकामनाओं से मैं और मेरा स्टाफ पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें