फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगने पर वन विभाग का दरोगा दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी वन विभाग में दरोगा राधेश्याम को एडीजे वेद प्रकाश सिरोही की अदालत ने रिश्वत मांगने के मामले में वीरवार को दोषी करार दिया है। दोषी को सजा शुक्रवार को सुनाई जाएगी। मामले में सितंबर 2017 को पाली निवासी सचिन ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि 25 अगस्त को उसने खेतों में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे उगी झाड़ियां उखाड़ी थीं। इसके बाद 26 अगस्त को हांसी वन विभाग से दरोगा राधेश्याम ने आकर उसे झाड़ियां उखाड़ने के चलते दो लाख 50 हजार रुपये जुर्माना सुना दिया। सचिन ने शिकायत में बताया था कि जुर्माना न भरने की बात करने पर राधेश्याम ने उससे 30 हजार रुपये की मांग कर डाली। सचिन का आरोप था कि राधेश्याम ने पांच हजार रुपये उसी दौरान उससे दबाव बनाकर ले लिए और बाकी के 25 हजार रुपये के लिए वह उस पर बार-बार दबाव बनाता रहा। सचिन की शिकायत पर पुलिस ने राधेश्याम के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें