फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: पंजाब-हरियाणा में आज से छाएगा कोहरा, ठंड भी बढ़ेगी, बदलेगी हवाओं की दिशा

Sat, 31 Dec 2022 01:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/हिसार

सार

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद आज से हवाओं की दिशा बदलेगी। कई जिलों में शुक्रवार शाम से हल्का कोहरा  देखने को मिला। शुक्रवार को हरियाणा, पंजाब में ठंड से कुछ राहत मिली। 
विज्ञापन
कोहरा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के साथ ही आज दोबारा से कोहरा छाएगा। इसके अलावा शनिवार से हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर पश्चिमी हो जाएगी, जिससे ठंड भी बढ़ेगी। उधर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहे। यही नहीं शाम को कई जिलों में हल्का कोहरा भी देखने को मिला।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मौसम में बदलाव जारी है। शुक्रवार रात को पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली से आगे निकल गया है। इस कारण अब पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर एक बार फिर से बर्फीली हवाओं का रुख हो जाएगा।

इससे जनवरी के पहले दो सप्ताह कड़ाके की सर्दी पड़ेगी और नए साल का स्वागत हाड़ कंपा देने वाली ठंड से होगा। शनिवार सुबह से ही हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर मध्यम श्रेणी का कोहरा छाया रहने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 15.0 से 25.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 से 11.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इस दौरान सिरसा में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।  

शुक्रवार को हरियाणा, पंजाब में ठंड से मिली कुछ राहत, दोनों राज्यों के तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज 
पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि, दोनों राज्यों के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह के समय दृश्यता कम रही। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के मोहाली में न्यूनतम तापमान 11.1, मुक्तसर में 10, जालंधर में 10.8, लुधियाना में 8.4 और पटियाला में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बठिंडा और अमृतसर में ठंड का मौसम रहा। यहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 5 और 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा में करनाल का न्यूनतम तापमान 9.2, नारनौल का 9.5, अंबाला का 10.8, सिरसा का 9.2 और रोहतक का 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें