हिसार। जिले में ब्लैक फंगस के पांच मामले सामने आए हैं। इन मरीजों को शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आईएमए प्रधान डॉ. जेपीएस नलवा ने बताया कि शनिवार को उनके पांच फंगस के मरीज सैंपल जांच के लिए आए हैं, जिनमें ब्लैक फंगस मिला है। हिसार में ब्लैक फंगस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले तीन दिनों से ब्लैक फंगस का कोई नया मामला नहीं मिला था। इससे पहले कभी दो तो कभी चार मरीज ब्लैक फंगस के प्रतिदिन मिलते थे। पिछले सप्ताह व्हाइट फंगस का एक मामला भी आया था।