फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बरसाती पानी निकासी के लिए रखे पाइपों में लगी आग

Wed, 15 May 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
बास पाइपों में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करते लोग।
विज्ञापन
बास। खेतों में बनी ड्रेनेज से बरसाती पानी निकासी के लिए गांव मदनहेड़ी सिंघवा खास में रखी रबड़ की पाइपों में आग लग गई। इसके कारण करीब 550 मीटर लंबी पाइपलाइन के पाइप जलकर राख हो गए। अभी तक आग लगने के सही कारणों का नहीं पता चल पाया है। पाइपलाइन बिछाने का टेंडर लेने वाली कंपनी ने कहा है कि कंपनी की ओर से आग लगने की घटना की शिकायत पुलिस में दी जाएगी।
विज्ञापन

कंपनी की ओर से गांव मदनहेड़ी सिंघवा खास ड्रेन से बरसाती पानी निकासी के लिए यहां 28 इंच की पाइप रखे गए थे। सोमवार दोपहर के समय इनमें भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते करीब 550 मीटर लंबी पाइप लाइन के पाइप जल गए। यह पाइप अलग-अलग जगह रखे हुए थे, लेकिन हवा तेज होने के कारण सभी आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग दूर तक फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भयंकर थी की आसपास के गावों में भी आसमान में धुएं का गुबार देखा जा सकता था। आग की सूचना मिलते ही बास थाना प्रभारी पवित्र कुमार मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की गाड़ी को सूचना दी। आग को बुझाने के लिए बास फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग इतनी भयंकर थी कि एक गाड़ी से आग पर काबू नहीं पाया गया। आसपास के क्षेत्र से दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। आग पर काबू पाने के लिए एक घंटे से भी ज्यादा का समय लग गया।
विज्ञापन



- खेतों में काम कर रहे लोगों ने बताया कि अचानक उनका पाइपों के पास से धुआं उठता दिखाई दिया जब उन्होंने पास जाकर देखा तो वहां पर रखे प्लास्टिक पाइपों में आग लगी हुई थी। हवा तेज होने के कारण आज बहुत तेजी से फैली। पंजाब इरिगेशन एंड फॉर्म्स सॉल्यूशन कंपनी के कर्मचारी धर्म सिंह ने बताया कि आग आसपास के खेतों में गेहूं के फानों में आग लगने के कारण ही लगी है। आग लगने से करीब 550 मीटर तक के पाइप जलने का अनुमान है। इसकी शिकायत बास पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें