फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तलवंडी राणा में धागा फैक्टरी के गोदाम में लगी आग, 4 घंटे में पाया काबू

विज्ञापन
तलवंडी राणा गांव की फैक्टरी में लगी आग बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मचारी। 
विज्ञापन
हिसार। गांव तलवंडी राणा में एक धागा फैक्टरी के गोदाम में बुधवार शाम को अचानक आग लग गई। सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके अलावा डायल 112, सदर थाना पुलिस व फैक्टरी मालिक भी वहां पहुंचे। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से सही कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

तलवंडी राणा के पास यूनाइटेड टेक्सटाइल लिमिटेड के नाम से धागा फैक्टरी स्थित है। बुधवार शाम करीब 7 बजे फैक्टरी के गोदाम में रखे रुई के ढेर में अचानक आग लग गई। कुछ मिनटों में ही आग ने भयानक रूप ले लिया। इसी बीच शाम 7:22 बजे किसी ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर दमकल की 3 गाड़ियों को तुरंत मौके के लिए रवाना कर दिया गया। गाड़ियों ने मौके पर पहुंचते ही आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। मगर आग की भयावहता को देखकर एक और गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद भी पानी कम पड़ने पर मौके पर ही गाड़ियों में पानी भरा गया।
आग बुझाने के लिए तोड़नी पड़ी दीवार
आग इतनी भयानक थी कि आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थी। दमकल कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी परेशानी आई। आग को बुझाने के लिए गोदाम की दीवार को तोड़ना पड़ा। गनीमत यह रही कि जिस समय आग लगी तो वहां मौके पर कोई मौजूद नहीं था। दमकल कर्मचारियों की मानें तो आग लगने से गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें