फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जल्द होगी फायर ब्रिगेड कॉम्प्लेक्स की दुकानों की मरम्मत व गलियों का निर्माण

Mon, 29 Jan 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी में कंडम हालात में नगर परिषद की दुकानें।
विज्ञापन
हांसी। शहर में जल्द ही विकास कार्य की झड़ी लगने वाली है। शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य की सूची बनाकर 14 करोड़ 28 लाख रुपये के टेंडर लगाए गए हैं। इसमें शहर की विभिन्न गलियों का निर्माण कराया जाएगा। सभी विकास कार्य के टेंडर 10 फरवरी तक खुलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं नगर परिषद की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गईं दुकानें जो कंडम अवस्था में पहुंच गई थी, जिस कारण नगर परिषद को हर माह लाखों रुपये का नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन

अब नगर परिषद ने उसकी मरम्मत करवाने की योजना बना ली है। नगर परिषद को 10 साल पूर्व करोड़ों की लागत से तैयार किए गए फायर ब्रिगेड कॉम्प्लेक्स में बनी दुकानें किराए पर न चढ़ने से नुकसान हो रहा था। अब नगर परिषद दुकानों की मरम्मत करवाएगी। मरम्मत के लिए नगर परिषद ने 28 लाख 86 हजार रुपये का टेंडर लगा दिया है।



नगर परिषद अब दुकानों को किराए पर चढ़ाने के लिए अमलीजामा पहनाने की तैयारी कर रही है। नगर परिषद के चेयरमैन प्रवीण ऐलावादी और अधिकारियों की ओर से इसके लिए तैयारी की जा रही है। इसके लिए बोली की प्रक्रिया भी की जाएगी। साथ ही बोली के बाद दुकान मालिक को सिक्योरिटी के तौर पर नगर परिषद में पैसे भी जमा करवाने होंगे। फायर ब्रिगेड कॉम्प्लेक्स का निर्माण वर्ष 2012 में हुआ था। दुकानों का किराया अधिक होने व सुविधाओं की कमी के चलते 2016 में सभी दुकान मालिकों ने दुकानें खाली कर दी थी। 2016 के बाद से अब तक ये दुकानें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन



इस भवन में कुल 23 दुकानें, फायर ब्रिगेड काॅम्प्लेक्स, बड़े शोरूम, 10 छोटी दुकानें व 3 बड़े हाॅल हैं। दुकानों के आगे पार्किंग की व्यवस्था भी की गई थी। फिलहाल इस भवन में बनी दुकानों की बोली के लिए नगर परिषद ने दोबारा से प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि दोबारा से सभी दुकानों की मरम्मत कराकर दुकानें किराए पर दी गईं, तो नगर परिषद को हर महीने लाखों रुपये की आमदनी होगी।






नगर परिषद की ओर से दुकानों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। इसके लिए कागजात तैयार किए जा रहे हैं साथ ही मरम्मत का टेंडर लगा दिया है। दुकानों की मरम्मत करवाने के बाद बोली की जाएगी। जो व्यक्ति सबसे ज्यादा बोली लगाएगा, उसको दुकानें अलाॅट की जाएंगी।
विज्ञापन

चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी, नगर परिषद हांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें