हिसार आग लगने से जला प्लास्टिक का सामान व शैड इत्यादि।
हिसार। उद्योग नगर मिर्जापुर रोड स्थित मंगलम इंटरप्राइजिज फैक्टरी में 14 जनवरी को सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। फैक्टरी के मालिक गुलशन कुमार ने बताया कि 14 जनवरी को करीब 8 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी फैक्टरी में आग लगी है। वहां पहुंचे तो देखा कि फैक्टरी में रखा प्लास्टिक का सामान व शेड आग में जल रहे थे। उन्होंने तुरंत 112 पर कॉल किया तो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।