हिसार। शहर की ऑटो मार्केट स्थित एक दुकान में वीरवार को अचानक आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा काफी सामान जल गया। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दुकानदार चिराग ने बताया कि ऑटो मार्केट फेज तीन में उसकी दो दुकानें हैं। वह कार की सजावट व पुर्जे आदि सामान बेचता है। वीरवार को उसकी दुकान के प्रथम तल पर अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। वहां काम कर रहे दो कर्मचारी शोर मचाते हुए नीचे आ गए और घटना की जानकारी दी। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। कुछ ही देर में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखा काफी सामान जल गया।