फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रोड जाम करने पर 52 किसान नेताओं के खिलाफ चार थानों में एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लघु सचिवालय का घेराव करने से रोकने पर वीरवार को हाईवे व सड़क जाम करने के मामले में किसान नेताओं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। आजाद नगर, शहर हिसार, सिविल लाइन व सदर थाने में दर्ज चार एफआईआर में दो एडवोकेट, एक बीडीसी सदस्य सहित कुल 52 किसान नेताओं को नामजद किया है। पुलिस ने अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। वहीं किसानों के आंदोलन का व्हाट्सएप स्टेटस लगाने के बारे में नोटिस जारी होने पर जीव वैज्ञानिक डॉ. रमेश पूनिया ने जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि देवां मोड़ के समीप जाम लगाने के मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने सुरक्षा एजेंट हवलदार राजबीर की शिकायत पर किसान नेता अनिल, कालू, कृष्ण उर्फ चौटाला, सुखबीर, संदीप, आत्माराम, मान सिंह, टोनी, मनीष कुमार व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सिरसा चुंगी के पास जाम लगाने के मामले में हिसार शहर थाना पुलिस ने बलवंत सिंह की शिकायत पर किसान नेता बीडीसी (खंड विकास पार्षद) कुलदीप हिंदुस्तानी, सतीश बैनिवाल, अनिल बैनिवाल, कृष्ण उर्फ केडी, प्रदीप मलिक, चरणजीत सिंह, कमल बराड, राममेहर, मुन्ना गोदारा, सरदार कमलप्रीत, राजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के गेट के बाहर जाम लगाने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने ईएचसी सतीश कुमार की शिकायत पर सतीश बैनिवाल, संदीप सिवाच, एडवोकेट प्रेम कुमार, हैप्पी, प्रदीप मलिक, चरणपाल, आत्माराम, पवन कुमार, समुंद्र, गोपाल दास, मनदीप सिंह, कुलदीप सिंह, शमशेर सिंह नंबरदार, सूबे सिंह बूरा, विकास ढांढा, एडवोकेट विक्रम मित्तल, विरेंद्र बागोरिया, हवा सिंह, कर्ण सिंह व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि साउथ बाईपास पर जाम लगाने के मामले में हिसार सदर थाना पुलिस ने ईएएसआई रवि कुमार की शिकायत पर किसान नेता सुरेंद्र आर्य, सतबीर गढ़वाल, महेंद्र डूडी, अमित मुंड, राजकुमार लोहरा, बलराज बिजला, सतबीर, सत्यवान, बलबीर उर्फ ओगड़ लोरा, संदीप, संजय शर्मा, अनिल शर्मा व अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

डॉ. रमेश पूनिया ने एक सप्ताह का समय मांगा
किसानों के आंदोलन का व्हाट्सएप स्टेटस लगाने के बारे में नोटिस जारी होने पर जीव वैज्ञानिक डॉ. रमेश पूनिया ने जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। डॉ. रमेश पूनिया ने सीएमओ को भेजे जवाब में कहा कि उन्हें जवाब देने के लिए कानूनी राय लेनी है। कानूनी राय लेकर अपना जवाब देंगे। जिसके लिए एक सप्ताह का समय दिया जाए। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में जवाब देना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है।
प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कर हमारे साथ धोखा किया है। हमने कहीं पर भी रास्ता नहीं रोका। पुलिस ने ही बेरिकेड, डंफर, रोडवेज बस खड़ी कर रास्ते बंद किए थे। रास्ता बंद करने की एफआईआर तो पुलिस पर दर्ज होनी चाहिए। इस बारे में शनिवार को एसपी से मिलेंगे। अगर एफआईआर वापस नहीं की तो बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। अदालत का दरवाजा भी खटखटाएंगे। - संदीप सिवाच, महासचिव , पगड़ी संभाल जट्टा मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें