फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 678 बैग यूरिया मामले में गोदाम संचालक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव तलवंडी राणा में गोदाम से बरामद 678 बैग यूरिया के मामले में सदर थाना पुलिस ने संचालक रामनिवास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कृषि विभाग की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। विभाग ने मौके से लिए गए सैंपल जांच के लिए पंचकूला लैब भेजे हैं। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम कृषि विभाग की टीम ने गोदाम से यूरिया के भरे और खाली कट्टे बरामद किए थे। इनमें 144 पीले और 534 सफेद रंग के भरे कट्टे शामिल थे। इसके अलावा 405 पीले और 261 सफेद खाली कट्टे मिले। आरोप है कि सब्सिडी वाले डीएपी बैग से यूरिया निकालकर व्यावसायिक यूरिया के बैग में भरा जा रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें