फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर रेप केस: पीड़िता बोली- मुझसे कहा सलमान खान से मेरी पहचान, स्टार बना दूंगा

Sat, 25 Jan 2025 09:05 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे चंडीगढ़ के होटल हयात और जयपुर में अपने फ्लैट पर बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र बूडिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के आदमपुर क्षेत्र में एक युवती ने अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुडिया के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि देवेंद्र बुडिया ने विदेश भेजने और स्टार बनाने का झांसा देकर कई बार उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि देवेंद्र ने अपनी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से पहचान होने की बात कहकर उसे स्टार बनाने का वादा किया। साथ ही धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे।

बताया कि आरोपी उसे चंडीगढ़ के होटल हयात और जयपुर में अपने फ्लैट पर बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस उत्पीड़न से परेशान होकर उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर राजस्थान के जोधपुर निवासी देवेंद्र बुडिया के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 354 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें