फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लालपुरा के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के शोधित पानी से होगी खेतों की सिंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। उपमंडल के गांव लालपुरा में सूक्ष्म सिंचाई परियोजना स्थापित करवाई जाएगी। इस परियोजना के माध्यम से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से पानी को पाइप लाइन के माध्यम से सिंचाई के लिए खेतों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

इस विकास परियोजना को लेकर संबंधित विभाग द्वारा टेंडर आमंत्रित कर लिए गए हैं। विकास परियोजना के लिए सरकार द्वारा 14.45 करोड़ रुपये राशि की तकनीकी स्वीकृति प्रदान है। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस गांव में शहर व आसपास के कई गांव के गंदे पानी के उचित प्रबंधन के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया है। अब इस प्लांट में संशोधित पानी को पाइपलाइन बिछाकर खेतों तक पहुंचाया जाएगा। ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। सभी किसानों को उचित मात्रा में पानी मिले इसके लिए बाराबंदी भी की जाएगी। यह परियोजना 2. 22 क्यूसिक पानी क्षमता की है। इस परियोजना के माध्यम से 1228 एकड़ क्षेत्र को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा।

साढ़े सात एमएलडी है क्षमता
लालपुरा रोड पर दो एसटीपी हैं। यहां साढ़े सात व साढ़े छह एमएमलडी है। यहां पर साढ़े सात एमएलडी को अपग्रेड किया जा रहा है। इस एसटीपी से पानी ड्रेन में डाला जाएगा। जहां से पानी का उपयोग सिंचाई में होगा।
विज्ञापन


एक वर्ष के अंदर पूरा होगा काम : विधायक
इस विकास परियोजना को स्थापित करवाने का कार्य एक वर्ष के अंदर पूरा करवा लिया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगा दिए हैं। इस परियोजना से किसानों को फायदा होगा। - विनोद भयाना, विधायक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें