फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर सिंचाई विभाग के फील्ड कर्मचारी हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। सिंचाई विभाग के जेई और बेलदार से मारपीट करने के आरोपी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को फील्ड कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक आरोपी को पकड़ा नहीं जाता वे काम पर नहीं लौटेंगे। बता दें कि रामपुरा गांव के पास सिवानी फीडर नहर से पानी चोरी रोकने गए जेई और बेलदार से पुलिसकर्मी कृष्ण ने मारपीट की थी।
विज्ञापन

सोमवार को पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की आपात बैठक सिंचाई विभाग कार्यालय में ब्रांच वरिष्ठ उप प्रधान अशोक यादव की अध्यक्षता में हुई। यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस का कर्मचारी कृष्ण सिवानी फीडर नहर से दो पाइप लगाकर पानी चोरी कर रहा था। उसे रोका तो उसने बेलदार से मारपीट की। इसकी सूचना पर जेई प्रतीक कुमार मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उनके कपड़े फाड़ डाले थे। बाद में सदर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी कृष्ण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है। आरोप है कि 26 अगस्त को सुबह 11 बजे भी जब फील्ड कर्मचारी नहर पर गए तो तीन रबड़ पाइप लगाकर पानी चोरी किया जा रहा था। जब कर्मचारियों ने पाइप हटाने के लिए कहा तो आरोपी कृष्ण कुमार ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इससे कर्मचारियों में भय का माहौल है। यादव ने कहा कि अगर हड़ताल के दौरान नहर टूटने या अन्य अव्यवस्था फैलती है तो विभाग उसका जिम्मेदार होगा। इस मौके पर मनोज यादव, संदीप फौजी, संजीव कुमार, उमेद, अंकुश, मनदीप, बलजीत, रविंद्र व प्रदीप आदि मौजूद रहे।रामपुरा में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। अगर कर्मचारी पानी चोरी नहीं रोकेंगे तो टेल तक पानी कैसे पहुंचेगा। हम कर्मचारियों के साथ है, अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुआ तो जल्द किसान यूनियन की बैठक बुलाकर बड़ा फैसला लिया जाएगा। -कुलदीप खरड़, किसान नेता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें