फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साधुओं ने गाड़ी रुकवा खिलाया प्रसाद, 5 तोले का कड़ा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
डाबड़ा गांव निवासी नवीन कुमार को दो साधुओं ने प्रसाद खिलाकर लूट लिया। मामले की शिकायत उसने सदर थाने में दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह हिसार बाईपास से मिलगेट रोड पर से गाड़ी में सवार होकर जा रहा था। जब पीर बाबा मंदिर के पास पहुंचा तो दो साधुओं ने उसकी गाड़ी रुकवाई और उसे प्रसाद खिलाया। नवीन ने बताया कि साधुओं ने उसके हाथ से 5 तोले का कड़ा उतार लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें