फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गिरफ्तारी के डर से नहीं रुकेंगे किसान, हर हाल में पहुंचेंगे चंडीगढ़

Tue, 22 Aug 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नारनौंद में मीडिया से बातचीत करते किसान नेता धर्मपाल बडाला व अन्य।
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। किसानों के चंडीगढ़ कूच से पहले ही किसानों को पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है। किसान नेता सुरेश कोथ की गिरफ्तारी होने की सूचना आ रही है। इस पर राखी बारह खाप के प्रधान रतन मिलकपुर व पूर्व प्रधान राजकुमार ने सुरेश कोथ को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान नेता धर्मपाल बडाला, प्रताप बड़छप्पर, सतीश पुट्ठी व मुकेश लोहान ने प्रेस वार्ता कर किसान नेताओं की गिरफ्तारी पर रोष जताया है। किसान नेताओं व खाप प्रधान का कहना है कि किसान नेताओं की गिरफ्तारी उचित नहीं हैं। अब हम भूमिगत होकर आपसे बातचीत कर रहे हैं। पुलिस हमें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। वह हर हाल में चंडीगढ़ पहुंचेंगे, ताकि चाहे उन्हें कच्चे रास्तों से पहुंचना पड़े।

किसानों को 20 हजार करोड़ से ज्यादा के नुकसान की आशंका :
किसान नेताओं के अनुसार पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और उत्तराखंड सहित उत्तरी राज्यों में अचानक आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर 16 किसान यूनियनों ने 22 अगस्त को चंडीगढ़ का घेराव करने का फैसला किया है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कोथ ने कहा कि अचानक आई बाढ़ के कारण खेतों और गांवों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ हैं, जिसकी भरपाई केंद्र सरकार से करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें