फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दोपहर को यूरिया खाद खत्म होने पर बिफरे किसान, शाम को पहुंचे 550 कट्टे

विज्ञापन
 नई अनाजमंडी ​स्थित हैफेड सोसायटी कार्यालय पर खाद खत्म होने पर विरोध करते किसान।
विज्ञापन
हिसार। अब यूरिया खाद को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। नई अनाजमंडी स्थित हैफेड सोसायटी कार्यालय में दोपहर को खाद खत्म होने पर किसानों ने नारेबाजी कर विरोध शुरू कर दिया। वहीं, सरकारी बीज बिक्री केंद्र के बाहर धरने पर बैठे किसान भी वहां पहुंच गए। शाम को हैफेड सोसायटी कार्यालय पर 550 कट्टे खाद के और पहुंचे। इसके बाद किसानों को राहत मिली।
विज्ञापन

बता दें कि सुबह हैफेड सोसायटी कार्यालय पर यूरिया खाद के 550 बैग पहुंचे थे। मगर दोपहर बाद तीन बजे खाद खत्म होने पर 50 से ज्यादा किसान खाद लेने से वंचित रह गए। इसके बाद किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। मंडी पहुंचे किसान दिलबाग, शमशेर, कुलदीप, अनिल ने बताया कि किसी को खाद के पांच बैग दिए जा रहे हैं तो किसी को छह दिए जा रहे हैं। इसके बाद शाम को एक और ट्रक पहुंचने पर किसानों को खाद बांटनी शुरू की गई। शनिवार को हैफेड सोसायटी कार्यालय पर 45-45 किलो के खाद के 1100 बैग पहुंचे।

सुबह यूरिया खाद के 550 बैग पहुंचे थे। उसके बाद शाम को भी 550 बैग पहुंचे। प्रत्येक किसान को खाद के छह बैग दिए गए हैं। मंडी में पहुंचे सभी किसान खाद लेकर गए हैं। - अनिल, सेल्समैन, हैफेड सोसायटी कार्यालय
विज्ञापन


किरमारा में खाद लेने के लिए लगी किसानों की भीड़
हिसार के अलावा गांव किरमारा में भी खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ लगी रही। गांव में सुबह के समय खाद पहुंच गई थी। जैसे ही गांव में खाद आने की सूचना मिली किसानों की भीड़ लग गई। लाइन में लगने के कई घंटों पर किसानों को खाद मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें