फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: यूरिया के साथ नैनो खाद देने पर उमरा में किसानों ने किया विरोध

Wed, 22 Jan 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी में इफको केंद्र के कर्मचारियों से बात करते किसान नेता। 
विज्ञापन
हांसी। उमरा गांव स्थित द उमरा प्राथमिक कृषि सहकारी समिति में यूरिया खाद के साथ नैनो खाद दिए जाने के विरोध में किसानों ने हंगामा किया। सूचना पर किसान नेता भी मौके पर पहुंचे। किसानों का कहना है कि अधिकारी इसे सरकारी आदेश बता कर जबरन किसानों पर थोप रहे हैं। इस सूचना पर भारतीय किसान यूनियन मांगेराम मलिक के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। किसानों के विरोध के बाद खाद केंद्र पर किसानों को यूरिया के कट्टे के साथ नैनो लिक्विड देना बंद कर दिया, जिसके बाद किसान शांत हुए। भारतीय किसान यूनियन मांगेराम मलिक के अध्यक्ष किसान नेता रणवीर सिंह मलिक व अन्य किसान पहुंचे। उन्होंने बताया कि किसानों को यूरिया खाद के कट्टे के साथ जबरदस्ती नैनो लिक्विड खाद दी जा रही है। जो किसान नैनो लिक्विड लेना ही नहीं चाहते उनको भी यह जबरन दी जा रही है, लेकिन इसके बारे में नियम यह है कि पहले तो किसानों को जागरूक किया जाए व इसके फायदे बताए जाएं। इसके बाद अगर कोई किसान नैनो लिक्विड लेना चाहता तो उसकी इच्छा के अनुसार यह दी जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें