फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: किसानों ने गाड़ियों का टोल काटने को लेकर की बैठक

Sun, 05 May 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार को रामायण टोल प्लाजा पर मासिक बैठक का आयोजन किया। बैठक में शमशेर नंबरदार ने बताया कि रामायण टोल प्लाजा पर पिछले महीने नई कंपनी ने ठेका लिया है। कुछ दिनों से रामायण टोल प्लाजा से किसानों की गाड़ियों का टोल काटने को लेकर काफी शिकायतें मिल रही थी। जिसके चलते यूनियन द्वारा मासिक बैठक करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में फैसला लिया कि किसान की गाड़ी पर लगे झंडे या किसान यूनियन का अगर कोई किसान कार्ड दिखाता है तो वह किसी भी टोल पर बिना रुपये दिए निकल सकता है। इस दौरान अगर कोई टोल कर्मी बहस करता है तो किसान यूनियन इसका विरोध करेगी। निर्णय लेने के बाद किसान यूनियन ने जब टोल मैनेजर से बात की तो उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी तरफ से किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। बैठक में जिला अध्यक्ष दशरथ मलिक, शमशेर लाडवा, विकास सीसर, मुकेश मलिक, रघुवीर कुंडु, कैलाश मलिक उपप्रधान रामायण टोल प्लाजा, हषदीप गिल, कृष्ण देपल, राजू खरड, सोमबीर भगाना, नसीब सातरोड, जगबीर ढंढेरी, दिलबाग देपल व अन्य कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें