फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 31 दिसंबर तक करवाएं फसलों का बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के राज्य सलाहकार अमरजीत सिंह मान ने कहा कि बैंकर्स, सीएससी सेंटर संचालक एवं विभागीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि त्रुटि के कारण किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ेे।
विज्ञापन

राज्य सलाहकार मान वीरवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने बताया कि किसान रबी फसलों का नामांकन 31 दिसंबर तक करवा सकते हैं। योजना के तहत गेहूं, जौ, चना, सरसों तथा सूरजमुखी फसलों का एनरोलमेंट किया जा रहा है। अगर कोई किसान फसलों का बीमा नहीं करवाना चाहता है तो उसे संबंधित बैंक को लिखित में 23 दिसंबर तक सूचित करना होगा। संबंधित किसानों को फसलों का बीमा करवाते समय आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमाबंदी, बिजाई की गई फसल का प्रमाण पत्र तथा भूमि पट्टे या ठेके पर लेने वाले किसानों को सहमति पत्र की प्रति अपलोड करनी होगी।
उन्होंने बताया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रति हेक्टेयर प्रीमियम की राशि निर्धारित की गई हैं। गेहूं के लिए 1063 रुपये, सरसों के लिए 715 रुपये, जौ के लिए 695 रुपये, चना के लिए 531 रुपये तथा सूरजमुखी के लिए 695 रुपये की राशि निर्धारित की गई है। किसानों को संबंधित फसलों की योजना के तहत गेहूं के लिए 70 हजार 834 रुपये, सरसों के लिए 47 हजार 676 रुपये, जौ के लिए 46 हजार 314 रुपये, चना के लिए 35 हजार 416 रुपये तथा सूरजमुखी की 46 हजार 314 रुपये की बीमित राशि मिलेगी। इस अवसर पर विभाग के उपनिदेशक डॉ विनोद कुमार फोगाट, डॉ. प्रवीन कुमार, अरुण यादव, एसडीओ पवन ढींगड़ा, देवेंद्र कुमार, डॉ. विजय डाबला, नवीन राठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें