फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: किसानों को नहीं मिल रही है खाद, हो रहे परेशान

Wed, 15 Nov 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

गांव स्याहड़वा में डीएपी को लेकर गांव किशन सोसायटी बैंक में खाद लेने के लिए सुबह 7 बजे से लाइन में लग जाते हैं। कुछ दिन पहले किसानों को एक आधार कार्ड पर 5 बैग डीएपी के मिल रहे थे, लेकिन अब सिर्फ दो बैग मिल रहे हैं। इस कारण किसानों की परेशानी बढ़ रही और बिजाई का समय निकलता जा रहा है। किसानों की संख्या ज्यादा है और खाद के बैग कम है। खाद बैंक में एक खाद का बैग 1350 रुपये का मिलता है।
विज्ञापन




किसान सीताराम बिश्नोई ने बताया कि मुझे 10 बैग की जरूरत है। सोमवार को सुबह साढ़े 9 बजे आए, लेकिन अब तक एक भी बैग नहीं मिला। विनोद बिश्नोई ने बातचीत के दौरान बताया कि खाद की सख्त जरूरत है। बिजाई का समय निकलता जा रहा है। यहां पर आसपास में सिर्फ एक खाद बैंक है, जिससे खाद लेने के लिए जाना पड़ता है। वहीं किसान सुंदर ने बताया कि सुबह साढ़े 6 बजे आकर बैठना पड़ता है और फिर भी खाद नहीं मिल रही है। साथ ही गांव हरिता के रहने वाले सतबीर ने बताया कि खाद कम मिल रही है, जिस वजह से हम समय पर बिजाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें