फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी के लिए किसान की कस्सी से वार कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। गांव खेड़ी जालब में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने किसान धर्मपाल के सिर में कस्सी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खेड़ी जालब निवासी नरेश ने बताया कि उसके पिता धर्मपाल (75) शुक्रवार को खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। पानी लगाने से करीब पांच मिनट पहले खेत के पड़ोसी मेघा से उनके पिता की कहासुनी हो गई। इस दौरान तैश में आकर मेघा ने कस्सी से उनके पिता के सिर व चेहरे पर चार बार वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के किसानों ने डायल 112 पर फोन किया। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिकअप से फरार हो गया। पुलिस ने हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। - पवित्र कुमार, थाना प्रभारी नारनौंद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें