फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाडोपट्टी टोल पर मनाया देशव्यापी एकजुटता दिवस

विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए बाडोपट्टी टोल की तरफ जाते सीटू के कार्यकर्ता। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
कृषि कानून व लेबर कोड को वापस करवाने को लेकर भारत के निर्माण मजदूर फेडरेशन के आह्वान पर मजदूर किसानों ने देशव्यापी एकजुटता दिवस मनाया। साथ ही सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर उनके कामों को याद किया। इस मौके पर मजदूर प्रदर्शन करते हुए बाडोपट्टी टोल पर आंदोलनकारियों के बीच पहुंचे। टोल पर जनसभा भी की गई। जिसकी अध्यक्षता बुजुर्ग किसान शमशेर पंघाल और रामफल बरवाला ने की। संचालन रीमन नैन खेदड़ ने किया। जनसभा में भवन निर्माण कामगार यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर प्रभात ने कहा कि आज पूरे भारत में किसान मजदूर मिलकर राष्ट्रव्यापी एकजुटता दिवस के रूप में मना रहे हैं। इससे आपसी भाईचारा बढ़ेगा और मजदूर किसान जात पात व धर्म से ऊपर उठकर इस किसान आंदोलन में बढ़ चढ़कर मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा बरवाला के अध्यक्ष नरेश सरसौद, युवा किसान नेता जितेंद्र बूरा बधावड़, भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला प्रधान राजू बरवाला, रोहताश राजली, सुखदेव आंबेडकर, राजेश सरसौद, कृष्ण पाली, संजय कापड़ो, किसान नेता दयानंद ढूकिया, निकिता और धौला बरवाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें