फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर मुकदमे दर्ज होने के विरोध में उमरा गांव में फूंका मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। गांव उमरा में शुक्रवार को ग्रामीणों ने किसानों मुकदमे दर्ज होने के विरोध में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

किसान शिवकुमार मलिक ने बताया की मुख्यमंत्री जो भी कार्यक्रम करते हैं उसमें सभी नियम व धाराएं तोड़ते हैं, परंतु जब किसानों ने कानूनों को लेकर मुख्यमंत्री के हिसार आगमन पर उनका विरोध किया तो उन पर संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है, जिसका हम विरोध करते है। उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों के खिलाफ जो कृषि कानून लागू किए हैं, उनके रोष स्वरूप भाजपा व जजपा नेताओं का बहिष्कार कर रखा है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों पर लागू किए कृषि कानून वापस नहीं होंगे, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं होंगे, तब तक हम भाजपा व जजपा नेताओं का बहिष्कार जारी रखेंगे। गौरतलब है कि वीरवार को गांव उमरा में करोना महामारी को लेकर जारी लॅकडाउन का बहिष्कार किया था और गांव में सभी दुकानें खुलवाईं। वहां पर मौजूद पुलिस कर्मचारी व प्रशासनिक अधिकारियों का गांव में आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पुतला दहन करने वालों में विनोद कुमार, टेका मलिक, रणवीर सिंह, सतीश मलिक, पवन मलिक, लीला खाती, सुरेंद्र शर्मा, अनिल टांक, महेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें