अग्रोहा। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन राठौर धर्मशाला अग्रोहा में किया गया। केंद्र सरकार पर अपने वादे से पीछे हटने का आरोप लगाया गया।
राज्य के प्रधान मनदीप नथवान ने कहा कि सरकार किसान आंदोलन के दौरान किए गए अपने वादों से पीछे हट रही है। एमएसपी की जो कमेटी सरकार बनाने की बात कर रही है उसमें सिर्फ सरकारी आदमियों को तवज्जो दी गई है जो कि किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी। संदीप सिवाच ने बताया कि बैठक में 31 जुलाई को एसकेएम के आह्वान पर चार घंटे तक प्रदेश बंद की तैयारियों पर चर्चा की गई।
अध्यक्षता हिसार जिला के प्रधान सतीश बेनीवाल चूली, राज्य प्रधान मनदीप नथवान व सचिव संदीप सिवाच ने की। मंच संचालन जिला सचिव गोपाल ओड नंगथला ने किया। इस अवसर पर राज्य उपप्रधान समुंदर मलिक, चरणपाल लूदास, प्रताप सिंह गोदारा, करण सिंह, राजेंद्र सिंह सीसवाल, प्रदीप मलिक, सत्यवान किरमारा, राजीव शर्मा, सन्दीप असरावां, विक्की जाखड़, केडी, रामकुमार, राम सिंह फ्रांसी, सतबीर, आनंद लीला सिवानी, सुरेंद्र गोदारा, सरजीत सिंह, विनोद गोदारा आदि किसान नेता उपस्थित थे।