फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: संदिग्ध परिस्थितियों में खेत मजदूर की मौत, पुलिसकर्मी पर पीटने का आरोप

विज्ञापन
गावड़ गांव के खेत में मृत पड़ा खेत मजदूर। 
विज्ञापन
बालसमंद। गांव गावड़ के खेतों में काम करने आए सिरसा के जोधका गांव निवासी हरदत्त की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों ने डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर व्यक्ति को पीटने का आरोप लगाया है। हालांकि सदर थाना प्रभारी ने आरोप निराधार बताए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गावड़ से महरिया राजस्थान रोड पर बाइक व ऑल्टो कार का एक्सीडेंट हो गया था। इस दौरान राहगीरों ने डायल 112 को कॉल कर बताया कि कार में दो पेटी देसी शराब है, लेकिन पुिलस के आने से पहले ही कार चालक शराब लेकर खेतों में भाग गया।  पुलिस ने खेत में कार्य कर रहे सिरसा निवासी हरदत्त से भागने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी मांगी। इसी दौरान खेत मालिक गावड़ निवासी सत्यवान और ज्ञानीराम मौके पर पहुंचे और डायल 112 की टीम पर खेत मजदूर हरदत्त के साथ मारपीट के आरोप लगाए। इसके बाद पुलिस कर्मचारी वापस कमरे पर आए तो हरदत्त मृत पड़ा था। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को हरदत्त की मौत का जिम्मेदार ठहराया। डीएसपी भी मौके पर पहुंचे थे।

पुलिस द्वारा मारपीट करने का मामला नहीं है। कोई रोड जाम नहीं लगाया गया और वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस द्वारा इस मामले में कार्रवाई जारी है। - संदीप, प्रभारी सदर थाना, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें