फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महिलाओं पर परिवार नियोजन की जिम्मेदारी, शून्य बराबर पुरुषों की भागीदारी

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में अ​भियान के तहत जांच करवातीं गर्भवती।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। मृत्यु दर के मुकाबले जनसंख्या पिछले साल दोगुनी तेजी से बढ़ी है। पिछले साल जहां जिले में 17614 बच्चों का जन्म हुआ और वहीं 7056 मौतें रजिस्टर्ड हुई हैं। हालांकि महिलाएं परिवार नियोजन को लेकर आगे आ रही हैं। जबकि परिवार नियोजन में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की भूमिका शून्य के बराबर है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2020 में सिर्फ 12 पुरुषों ने ही परिवार नियोजन को लेकर ऑपरेशन करवाएं हैं यानि माह में सिर्फ एक ही ऑपरेशन हुआ है। जबकि महिलाएं पहले या दूसरे बच्चे के बाद ही परिवार नियोजन को लेकर भूमिका निभा रही हैं। ग्रामीण के मुकाबले शहरी क्षेत्र में इसको लेकर महिलाएं जागरूक हैं। जिले में परिवार नियोजन को लेकर 3110 महिलाओं ने नलबंदी ऑपरेशन करवाएं हैं। पिछले साल जिले में 9066 लड़कों का जन्म हुआ जबकि 8548 लड़कियों ने जन्म लिया है। इसके अलावा पिछले साल 4402 पुरुषों और 2654 महिलाओं की मौत दर्ज की गई है। इस साल की बात करें तो जून माह तक जिले में 7383 जन्म रजिस्ट्रेशन हुआ है और 3393 मृत्यु रजिस्टर्ड की गई है। संवाद
डिलिवरी के बाद ही 1735 महिलाओं ने लिया परिवार नियोजन का फैसला



डिलिवरी के साथ ही महिलाएं परिवार नियोजन का फैसला ले रही है। जिले में 1735 महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने डिलिवरी के साथ ही कॉपर टी लगवाई। इसके अलावा पिछले साल 2054 महिलाओं ने बाद में कॉपर टी लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2022 में जन्म और मृत्यु पंजीकरण के आंकड़े
माह जन्म पंजीकरण मृत्यु पंजीकरण
जनवरी 1462 646
फरवरी 1479 757
मार्च 1405 608
अप्रैल 1099 495
मई 1271 591
जून 1106 511
जुलाई 1419 567
अगस्त 1521 553
सितंबर 1672 513
अक्टूबर 1623 534
नवंबर 1579 543
दिसंबर 1978 738
कुल 17614 7056

कोट
फैमिली प्लानिंग को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। महिलाएं इसको लेकर आगे भी आ रही है। मंगलवार को जागरूकता को लेकर रैली भी निकाली जाएगी।
-डॉ. संगीता अबरोल, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें