फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Phogat: सोनाली के जन्मदिन पर परिजनों ने आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना, CBI जांच से न्याय की उम्मीद

Wed, 21 Sep 2022 10:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

आरोपियों को जांच में शामिल होने के लिए सीबीआई गोवा कोर्ट में एप्लीकेशन लगाएगी। 24 सितंबर को जाट धर्मशाला में सर्वखाप सर्व समाज महापंचायत बुलाई गई है। 
विज्ञापन
Sonali Phogat - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता सोनाली फोगाट के जन्मदिन पर बुधवार को परिजनों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। परिजनों का कहना है कि हमें उम्मीद है कि सीबीआई जांच में हमें न्याय मिलेगा। 24 सितंबर को परिजनों और ढाका खाप ने जाट धर्मशाला में सर्वखाप सर्व समाज महापंचायत बुलाई है। वहीं सीबीआई जल्द आरोपियों सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को जांच में शामिल करने के लिए अदालत में एप्लीकेशन दाखिल करेगी। 

विज्ञापन


आरोपी सुधीर सांवगान के कबूलनामे पर सवाल 
सोनाली फोगाट के भाई वतन ढाका का कहना है कि गोवा पुलिस ने जो आरोपी सुधीर सांगवान का कबूलनामा पेश किया है उस पर हमें विश्वास नहीं है। उनका कहना है कि गोवा पुलिस शुरुआत से ही सही जांच करती तो आज हत्या करने वालों के नाम और चेहरे जनता के सामने होते। 

24 को बुलाई खापों की महापंचायत 
वतन ढाका ने बताया कि स्वर्गीय सोनाली फोगाट की राजनीतिक और सामाजिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए 24 सितंबर को जाट धर्मशाला में सर्व खाप सर्व समाज महापंचायत बुलाई है। महापंचायत में किसान आंदोलन के दौरान जो बयान दिए गए थे उनके संबंध में परिवार अपना जवाब देगा।
विज्ञापन


बार-बार लोगों द्वारा सोनाली की हत्या मामले में आदमपुर के एक बड़े नेता का नाम लिया जा रहा है उस पर चर्चा की जाएगी। उनका कहना है कि महापंचायत के दौरान जो फैसला होगा वह परिवार को मंजूर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें