फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, चौथे दिन भी नहीं उठाया शव

विज्ञापन
हिसार- नागरिक अस्पताल में परिजनों को मनाने पहुंचे एएसपी राजेश मोहन, डीएसपी अशोक कुमार । 
विज्ञापन
हिसार। गांव डाबड़ा के पवन के आत्महत्या प्रकरण में परिजनों ने चौथे दिन भी शव नहीं उठाया। परिजनों ने नागरिक अस्पताल परिसर में शुक्रवार से रात का धरना भी शुरू कर दिया। मृतक की मां ने एएसपी से कहा कि पुलिस पहले आरोपियों को गिरफ्तार करे, उसके बाद हम शव का अंतिम संस्कार करेंगे। आजाद नगर थाना पुलिस ने 2 जनवरी को पूर्व क्रिकेटर एवं डीएसपी जोगेंद्र शर्मा समेत 6 नामजद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया था। तीन जनवरी को पुलिस ने केस में एससी-एसटी एक्ट भी जोड़ दी थी।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मोहन, डीएसपी अशोक कुमार शाम को धरने पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से शव को उठाने का अनुरोध किया।एएसपी राजेश कुमार ने कहा कि वह खुद जांच कर रहे हैं। सबूत मिलते ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बिना आधार के गिरफ्तारी नहीं की जाती। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें आरोपियों से खतरा बना हुआ है। एएसपी राजेश कुमार ने कहा कि आरोपियों से डरने की जरूरत नहीं है। परिवार को सुरक्षा देना पुलिस का काम है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि पवन ने 1 जनवरी की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आजाद नगर थाना पुलिस ने 2 जनवरी को डीएसपी एवं पूर्व क्रिकेटर जोगेंद्र शर्मा समेत छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें