अपनी बेटी यशोधरा व पति संजय फोगाट के साथ सोनाली फोगाट - फाइल फोटो
- फोटो : Hisar
हिसार। शोहरत, सुर्खियां बटोरने वाली बेबाक सोनाली फोगाट मंगलवार को सदा के लिए सो गई। सोनाली फोगाट ने राजनीति से लेकर मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी। बिग बॉस 14 में भाग लेने के बाद उन्हें काफी शोहरत मिली थी।
इसके अलावा विवादों और सोशल मीडिया पर अपने वीडियो के कारण वे हमेशा सुर्खियों में रहीं। वह आदमपुर से विधायक बनने का सपना संजोये हुई थीं और भविष्य को लेकर चिंतित थीं। अब उनके प्रशंसकों के लिए उसकी मौत सदमे से कम नहीं। करीब छह साल पहले इसी तरह से उनके पति संजय फोगाट घर में मृत मिले थे। अंदेशा था कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई। अब सोनाली की भी उसी तरह से मौत हुई। छह साल में दोनों के चले जाने के बाद उनकी बेटी यशोधरा अनाथ हो गई। पिता के चले जाने के बाद सोनाली फोगाट ने उन्हें मां और पिता दोनों का दुलार दिया।अब बेटी से मां का आंचल भी छूट गया है।
राजनीतिक दबाव झेल रही थी सोनाली
सोनाली फोगाट से 21 अगस्त को करीब 12 मिनट बात तक राजनीतिक भविष्य को लेकर बात हुुई थी। सोनाली ने बताया था कि उन पर गहरा राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है कि अभी हाल में शामिल हुए पूर्व विधायक के लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करें। वह आदमपुर में बनाई अपनी राजनीतिक जमीन को लेकर चिंतित थी। उन्होंने कहा था कि वह पार्टी नहीं छोड़ना चाहती। पार्टी में रहकर ही अपनी लड़ाई लड़ना चाहती थी। - डॉ. रमेश पूनिया, बायोलॉजिस्ट, हिसार
अपनी बेटी यशोधरा के साथ सेल्फी लेती सोनाली फोगाट- फाइल फोटो- फोटो : Hisar