फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छोटी जोत वाले किसानों के लिए मशीनों व तकनीकों की प्रदर्शनी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के फार्म मशीनरी एवं पावर इंजीनियरिंग, नवीकरणीय और जैव ऊर्जा इंजीनियरिंग विभाग की ओर से गांव आर्यनगर में तकनीकी-मशीनरी प्रदर्शनी मेला-2024 का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक डॉ. जीतराम शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान छोटी जोत वाले किसानों के लिए मशीनों व तकनीकों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें किसानों के लिए छोटे ट्रैक्टर-इंजन चालित जुताई व निराई-गुड़ाई यंत्र, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए उपयोगी मशीनें जैसे सुपर सीडर, मलचर व बेलर आदि यंत्रों को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

डॉ. जीतराम शर्मा ने आधुनिक युग में कृषि तकनीकों एवं मशीनरी की विस्तृत रूप से जानकारी दी। कृषि यंत्रों व मशीनों के जरिये खेती को न केवल आसान बनाया जा सकता है बल्कि समय व श्रम की बचत के साथ-साथ फसल उत्पादन को भी बढ़ाया जा सकता है। कृषि महाविद्यालय एवं कृषि अभियांत्रिकीय महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एसके पाहुजा ने किसानों से संवाद कर कृषि संबंधित समस्याएं जानी और सुझाव दिए। विभागाध्यक्ष डॉ. विजया रानी ने सभी का स्वागत कर किसानों को खेती की तैयारी से लेकर फसल की कटाई के लिए उपलब्ध मशीनें, खेती में उपयोगी नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें