हिसार। निकाय चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि नगर निगम के चुनाव के मद्देनजर मेयर और पार्षद पद के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम और वीवीपैट सहित चुनावी सामग्री को वापस टेबल पर ही जमा करवाएंगी। उसके बाद व्यवस्था के अनुसार मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि 12 मार्च को होने वाली मतगणना को लेकर अलग-अलग स्थान सुनिश्चित किए गए हैं। मेयर पद के लिए महाबीर स्टेडियम स्थित जिम्नेजियम हॉल (पश्चिमी भाग) और पार्षद पद के 1 से 20 वार्ड के सदस्यों के लिए जिम्नेजियम हॉल (पूर्वी भाग) को सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि मतगणना को लेकर तमाम अधिकारियों की ड्यूटियां भी प्रक्रिया के तहत सुनिश्चित कर दी गई हैं।