फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चार हजार की रिश्वत लेता ईएसआईसी क्लर्क गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ब्रांच के क्लर्क कृष्ण को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने शाखा प्रबंधक और क्लर्क खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो पंचकूला के अनुसार जय भगवान ने विजिलेंस को शिकायत दी कि ईएसआई शाखा प्रबंधक और क्लर्क कृष्ण उसकी पत्नी के मातृत्व लाभ जारी करने की एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने दोबारा से क्लर्क से बात की तो 4 हजार रुपये में बात बन गई। टीम ने शिकायतकर्ता को 4 हजार रुपये दिए। शिकायतकर्ता ईएसआईसी पहुंचा और क्लर्क कृष्ण को चार हजार रुपये दिए, उसी समय टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि शाखा प्रबंधक वहां पर नहीं मिला था। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें