फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राजगुरु मार्केट में नो एंट्री में अव्यवस्था की एंट्री

विज्ञापन
 राजगुरु मार्केट में दुकान के बाहर मेज लगाकर सामान बेचते दुकानदार। स्रोत अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हिसार। राजगुरु मार्केट में बुधवार से चारपहिया वाहनों की एंट्री बंद थी, लेकिन पहले ही दिन नो एंट्री में अव्यवस्था की एंट्री नजर आई। पुलिस की ओर से 15 नाके लगाए गए लेकिन बाजार में कई जगहों पर चार पहिया वाहन खड़े थे। पार्किंग की जगह फड़ सजी थी तो फड़ लगाने के स्थान पर व्यापारियों की गाड़ियां खड़ी दिखाई दी। दुकानों के बाहर बरामदों में ही नहीं सड़कों पर भी मेजों पर सामान सजा था। इसके अलावा खाने-पीने की रेहड़ियां भी मार्केट में घुस गईं। हालांकि पुलिस व नगर निगम कर्मचारी मार्केट में मौजूद रहे, लेकिन दोनों ही व्यवस्था बनाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन

बता दें कि त्योहारी सीजन पर राजगुरु मार्केट में व्यवस्था बनाने को लेकर पुलिस प्रशासन, नगर निगम व व्यापारियों के बीच बैठक हुई थी। बैठक में फैसला लिया गया था कि 4-5 दिनों के लिए मार्केट में चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद रखी जाएगी। इसके अलावा सड़कों पर मेज या फड़ लगाकर सामान नहीं बेचने दिया जाएगा। साथ ही पंजाबी धर्मशाला के सामने बनी पार्किंग में फड़ वालों के बैठने के लिए व्यवस्था की जाएगी।
बरामदे भी नाकाफी, दुकानाें के बाहर सजी स्टॉल
त्योहार को देखते हुए निगम की तरफ से व्यापारियों को बरामदों में सामान रखकर बेचने की अनुमति दी हुई है। मगर व्यापारी इससे भी संतुष्ट नहीं हैं और दुकानों के बाहर सड़क पर मेज लगवाकर सामान बेचा जा रहा है। इस कारण से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पाार्किंग की जगह रेहड़ियां तो फड़ की जगह गाड़ियां लगीं
मार्केट में सड़क के बीच में बनाई गई पार्किंग की जगह पर फड़ें व रेहड़ियां लग गई हैं, जिस कारण से मार्केट में दुपहिया वाहनों पर आने वाले ग्राहकों को परेशानी आ रही है। उन्हें अपने वाहन खड़े के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही हैं। पुलिस कर्मचारी भी इन रेहड़ियों को मार्केट में दाखिल होने से नहीं रोक रहे हैं। हालांकि फड़ वालों के लिए पंजाबी धर्मशाला के सामने व्यवस्था की जानी है, लेकिन वहां व्यापारियों व ग्राहकों के वाहन खड़े नजर आए।
नो पार्किंग में खड़ी दिखीं गाड़ियां
वहीं मार्केट के बाहर सड़कों पर नो पार्किंग जोन में गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। मगर पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि इसे लेकर दो क्रेनों की व्यवस्था की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें