बिजली चैकिंग टीम की गाड़ी जिसे ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त किया।
- फोटो : Hisar
बरवाला। रविवार को बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी बिजली चोरी रोकने के मद्देनजर चेकिंग अभियान पर थे। चेकिंग टीम में कनिष्ठ अभियंता साहब राम व राकेश सैनी, लाइनमैन संदीप तथा गाड़ी का ड्राइवर मनजीत शामिल थे। इस दौरान जब वह गांव सुलखनी में भगत सिंह के मकान पर पहुंचे। आरोप हैं कि वहां पर बिजली की चोरी की जा रही थी। जिसको लेकर कर्मचारी पोल पर लगे मीटर को चैक कर रहे थे व बिजली चोरी की विडियो भी बना रहे थे तभी गांव सुलखनी का विकास सांगा, रोहित, खेमचंद, ईश्वर व अन्य काफी संख्या में ग्रामीण आए व टीम के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि उन्होंने गाड़ी के शीशे तोड़े, मोबाइल छीनकर मोबाइल में बनी वीडियो को डीलिट कर दिया। मामले की शिकायत संयुक्त रूप से बिजली निगम की टीम ने पुलिस को दी है। टीम के सदस्यों ने कहा है कि ग्रामीणों ने उन पर जानलेवा हमला किया है व सरकारी कार्य में बाधा भी पहुंचाई है। सभी नामजद व अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।