फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दडौली में जीरो रीडिंग के बिजली निगम ने हजारों रुपये के भेजे बिल

Fri, 06 Jun 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव दड़ौली के ग्रामीणों में बिजली निगम पर जीरो रीडिंग के हजारों रुपये के बिल भेजकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गांव दडौली के ग्राम पंचायत सरपंच मनोज कुमार ने दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के मंडी आदमपुर एसडीओ को लिखित में शिकायत भेज कर विभाग को सचेत करवाया है कि गांव के जीरो रीडिंग के बिल भेजे गए हैं, जिसमें ग्रामीणों में रोष है। पत्र में सरपंच ने कहा है कि विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों पर हजारों रुपये के बिल थोपे गए हैं। इसको लेकर सभी ग्राम वासियों ने पंचायत के साथ मिलकर निर्णय लिया है जब तक विभाग सही रीडिंग नहीं देगा तब तक बिल नहीं भरा जाएगा। विभाग को इसकी लिखित में शिकायत दे दी गई है। इस मौके पर उपभोक्ताओं में वीरेंद्र सिंह, अमित, विनोद कुमार, रतन सिंह, चत्तर सिंह, बिटू, मजीत व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कर्मचारियों की लापरवाही के कारण विभाग द्वारा हजारों के बिल भेजना सरासर गलत हैं। मजदूर नेता हरियाणा एटक के प्रदेश सचिव विनोद कुमार ने बताया कि समय रहते अगर बिजली निगम प्रशासन ने ग्रामीणों की इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया और इसका समाधान नहीं किया तो ग्रामीणों द्वारा बिल भुगतान नहीं किया जाएगा। यदि विभाग कोई जुर्माना लगता है तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें