फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आठ दिन बाद भी नहीं जुड़ा तहसील कार्यालय का बिजली कनेक्शन, कामकाज ठप

विज्ञापन
 बवानीखेड़ा, सुनसान पड़ा अंत्योदय सरल केंद्र।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। तहसील कार्यालय में वीरवार को छुट्टी जैसा माहौल देखने को मिला, क्योंकि बीते आठ दिन से कार्यालय की बिजली गुल है। इसके चलते सरल केंद्र से लेकर कार्यालय के सभी कम्प्यूटर्स बंद पड़े हैं। इससे कारण तहसील कार्यालय का दैनिक कामकाज ठप हो गया है। दूसरी तरफ पिछले दिनों से चली आ रही पटवारियों की हड़ताल और तहसील में फैली अव्यवस्थाओं के कारण आम लोगों ने कार्यालय आना ही छोड़ दिया है ।
विज्ञापन




गौरतलब है कि पिछली 18 जनवरी को लगभग 28 लाख रुपये बकाया बिजली बिल नही भरने पर निगम ने तहसील कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया था। तब अधिकारियों द्वारा कहा गया था कि जल्द से जल्द बिल की अदायगी करके कनेक्शन को दोबारा चालू करवाया जाएगा। आठ दिन बीत जाने के बाद भी कार्यालय का बिजली कनेक्शन नहीं जुड़ा है और अधिकारी भी मामले पर गम्भीर नजर नहीं आ रहे। इसके कारण तहसील में कोई कामकाज नहीं हो रहा और आवेदक खाली हाथ लौट रहे हैं।

300 से ज्यादा सेवाएं ठप
कार्यालय में बिजली गुल होने से रजिस्ट्रियां नहीं हो पा रही है। इसके अलावा विवाह प्रमाणपत्र बनवाने, एफिडेविट पर फोटो खिंचवाने के लिए पहुंचने वाले आवेदकों को मायूसी हाथ लग रही है। अंत्योदय सरल केंद्र में सरकार के 300 से ज्यादा सरकारी सेवा एक ही छत के नीचे देने के वादे को ठेस पहुंच रही है।
विज्ञापन








अब तक चालू नहीं हुआ जनरेटर

कार्यालय में रखा जनरेटर भी अब तक चालू नहीं हुआ है। यह केवल शोपीस बनकर रह गया है। इसे विभाग ने काफी सालों से नहीं संभाला है।



पटवारियों की हड़ताल का भी पड़ रहा असर

पिछले कई दिनों से पटवारी जिला सचिवालय के बाहर धरना दे रहे हैं। इसका सीधा असर तहसील कार्यालय के दैनिक कामकाज पर पड़ रहा है। फर्द, इंतकाल निकलवाने के लिए पटवारियों के डोंगल का इस्तेमाल किया जाता, वहीं इनके प्रमाणीकरण व रिहायशी, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और जमीनी तस्दीक के लिए पटवारियों के हस्ताक्षर की आवश्यकता होती है। हड़ताल के कारण सभी काम बंद हो गए हैं।


बवानीखेड़ा तहसील कार्यालय में बिजली कनेक्शन को फिर से जुड़वाने के लिए उपायुक्त नरेश नरवाल से मार्गदर्शन मांगा है। जल्द से जल्द बकाया बिजली बिल का समाधान कराकर बिजली आपूर्ति को सुचारु कराया जाएगा। -दीपक बाबूलाल करवा एसडीएम भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें