हिसार। शहर के मटका चौक पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, 60 वर्षीय गुड्डी देवी को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सातरोड़ कलां में रहने वाले ऋषिकेश ने बताया कि वह चार साल से सातरोड़ कलां गांव में रह रहे हैं और लैब टेक्नीशियन का काम करता हूं। बुधवार सुबह मेरी मां संतोष, मौसी गुड्डी देवी और आस पड़ोस की कुछ महिलाएं सालासर धाम जाने के लिए ऑटो से रेलवे स्टेशन जा रही थी। सुबह साढ़े पांच बजे कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में पप्पू, संतोष, गुड्डी देवी, अनीता, कृष्णा, मंजूबाला, रेखा और कपिल घायल हो गए। हादसे में उसकी मौसी की मौत हो गई। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।