फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बीकानेर चौक पर बुजुर्ग पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के बीकानेर चौक के पास सोमवार रात करीब 8 बजे एक युवक ने पटेल नगर निवासी बुजुर्ग कृष्ण कुमार को पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कृष्ण ने बताया कि वह पहले ऑटो चलाता था। सोमवार रात करीब 8 बजे बीकानेर चौक के पास मौजूद था। इसी दौरान पीजी में रहने वाला एक युवक आया और किसी बात को लेकर बहस करने लगा। इस दौरान युवक ने तैश में आकर चाकू निकाला और पेट में वार कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बाद में घायल को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें