फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पेट्रोल पंप पर आठवीं कक्षा के छात्र पर सुए और छुरी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा (हिसार)। तलवंडी राणा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने गए किशोर पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। पहले ईंट से वार किया और बाद में सुए और छुरी से वार कर घायल कर दिया। हमलावरों ने किशोर पर एक दर्जन से अधिक वार किए हैं। किशोर के शरीर पर 10 से 15 निशान है। किशोर को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया है। सदर थाना पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में किशोर ने बताया कि वह गांव के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। वीरवार दोपहर को गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल डलवाने के लिए गया था। बाइक में तेल डलवाने के बाद वहां से निकलने लगा। इसी दौरान गांव के रहने वाले दो युवक अपने 7-8 साथियों के साथ 3 बाइक पर सवार होकर आए। आरोप है कि आते ही एक युवक ने कमर पर ईंट से वार किया, जिस कारण गिर गया। इसके बाद हमलावरों ने मुझे पकड़ लिया और पहले सुए से और बाद में छुरी से हमला कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। पंप पर काम करने वाले कारिदों ने बी बचाव किया। बाद में मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें